फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख सचिव से मिले शिक्षामित्र सौंपा ज्ञापन

Sat, 19 Aug 2017 12:07 AM IST
mirzapur news
विज्ञापन
मशाल जुलूस
विज्ञापन
 सरकार से वार्ता विफल होने के बाद शिक्षामित्रों ने लगातार दूसरे दिन कलेक्ट्रेट में धरना दिया। इस दौरान सरकार विरोधी नारेबाजी से माहौल गर्म रहा। शिक्षामित्रों जिला पंचायत कार्यालय में प्रमुख सचिव दिव्यांगजन को ज्ञापन दिया। आंदोलन के मद्देनजर कलेक्ट्रेट में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई थी।             
विज्ञापन

संयुक्त समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में शिक्षामित्र सुबह दस बजे ही जिला मुख्यालय पर पहुंच गए थे। यहां साढ़े दस बजे से धरना प्रदर्शन शुरु हुआ। धरने को संबोधित करते हुए अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल और मांडलिक मंत्री विनोद सरोज ने कहा कि शासन ने तीसरी वार्ता के क्रम में टीईटी में छूट देने के लिए एनसीटी को  पत्र लिखने और समान कार्य पर समान वेतन देने की मांग पर विचार करने को कहा है। परंतु हमारा यह सत्याग्रह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक शासन द्वारा इस संबंध में लिखित कार्यवृति जारी न कर दी जाय। धरना सभा की अध्यक्षता कर रहे अजय धर दुबे ने कहा कि जिला मुख्यालय पर जिले के कोने कोने से आए शिक्षामित्र बहुत बड़ी ताकत हैं । हम शासन से अपनी मांग पूर्ण करा कर ही दम लेंगे। सभा के बाद शिक्षामित्र जिला पंचायत सभागार पहुंच गए जहां प्रमुख सचिव महेश कुमार गुप्ता विकास कार्योँ की समीक्षा बैठक कर रहे थे। काफी संख्या में शिक्षामित्रों के पहुंच जाने से कलेक्ट्रेट और रमईपट्टी तिराहे तक जाम लग गया। शिक्षामित्रों को ोजिला पंचायत कार्यालय परिसर में जाने से रोक दिया गया। प्रमुख सचिव ने पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल को अंदर बुला कर उनसे ज्ञापन लिया। इस दौरान विनय सिंह, दिनेश, राम किशुन, राजकुमार, राजेश, कृपा शंकर आदि ने विचार व्यक्त किया। धरना प्रदर्शन के दौरान राजेश दूबे, राजेश मिश्रा, पारितोष, ब्रहमदेव, दुर्गा सिंह, दिलीप सिंह, राजा सिंह, राम गोपाल, विष्णु मिश्रा, अशोक यादव, महेश उपाध्याय, दिपेंद्र सिंह, संदीप, श्वेता, माधुरी, रीना, अनीता, कविता, शीला, मीना आदि मौजूद रहे।             

प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा ज्ञापन  
मिर्जापुर। जिलाध्यक्ष संयुक्त कर्मचारी परिषद के नेतृत्व में शिक्षामित्रों का प्रतिनिधि मंडल प्रमुख सचिव से मिलने पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें अपनी तीन सूत्री मांग पत्र प्रेषित किया और कहा कि हमारी मांगों को यथाशीघ्र पूरा किया जाय। प्रतिनिधि मंडल में राजेन्द्र त्रिपाठी, अजय धर दूबे, सुनील सिंह पटेल, विनोद कुमार सरोज, प्रयंक प्रभा और माधुरी सिंह शामिल रहीं।  
विज्ञापन


कैंडिल मार्च निकाल दी श्रद्धांललि  
मिर्जापुर। सुप्रीम कोर्ट द्वारा समायोजन समाप्त होने के बाद विभिन्न घटनाओं में प्राण त्याग चुके अपने भाईयों की आत्मा की शांति के लिए शुक्रवार की देर शाम शिक्षामित्रों ने कलेक्ट्रेट के पास से कैंडिल मार्च निकाला। मार्च वासलीगंज, संगमोहाल, तहसील होते हुए वापस कलेक्ट्रेट के पास आ कर समाप्त हुआ। इस दौरान शिक्षामित्र मौन धारण किए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें