फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाने को भरा जोश

Sat, 07 Feb 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार को नगर क्षेत्र के महंथ शिवाला स्थित फन सिटी में बूथ प्रवासी व बूथ प्रमुख सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


जिसमें जनपद में चल रहे सदस्यता अभियान की मंडलवार समीक्षा की गई। साथ ही लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाने का जोश कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में भरा गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल व विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष और एमएलसी लक्ष्मण आचार्य रहे। प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा कि सदस्यता अभियान अंतर्गत दो लाख लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। अभी तक जनपद में एक लाख 54 हजार लोगों को सदस्य बनाया जा चुका है, जो एक सराहनीय कदम है।
विज्ञापन


उन्होंने बूथ प्रवासी, बूथ प्रमुखों व मंडल अध्यक्षों सहित  कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को बधाई दी। क्षेत्रीय अध्यक्ष व एमएलसी लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  कार्याें से प्रभावित होकर लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें