जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में रविवार को मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें 1931 वादों का निस्तारण किया गया।
साथ ही दो लाख 74 हजार 950 रुपये जुर्माना वसूल किया गया।
लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष देवेंद्र नाथ शुक्ल ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।
उन्होंने चार मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद का निस्तारण कराया। उन्होंने मामले को निस्तारित कर बीमा कंपनी से आठ लाख 70 हजार रुपये प्रतिकर दिलाया।
अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश साकेत बिहारी दीपक ने दो मामलों को निस्तारित कर बीमा कंपनी से सात लाख 55 हजार दिलाया। विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट विनय कुमार ने दो मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद का निस्तारण कर 85 हजार, अपर जिला जज देवेंद्र सिंह ने दो वादों का निस्तारण कर छह लाख पांच हजार प्रतिकर दिलाया।
वहीं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेश भारद्वाज ने 455 लघु अपराधिक मामलों का निस्तारण कर 11 लाख 15 हजार 350 रुपये जुर्माना वसूल किया।
सचिव और सिविल जज सीडि अनिल कुमार शुक्ला ने आठ सक्सेशन और तीन दीवानी वादों का निस्तारण किया और 11 लाख 25 हजार 820 रुपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया।
एसीजेएम सुबेदार सिंह ने 58, अपर सिविल जज सीडि राकेश कुमार सिंह ने एक सक्सेसन, एक दीवानी और दो लघु अपराधिक वादों का निस्तारण किया।
नगर मजिस्ट्रेट ने 19, एसडीएम सदर ने 111, एसडीएम चुनार ने 82, एसडीएम मड़िहान 62 वादों का निस्तारण किया।