अस्पताल में बने कोविड-19 का निरीक्षण करते आयुक्त प्रीति शुक्ला।
- फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। मंडलायुक्त प्रीति शुक्ला ने शुक्रवार को ट्रामा सेंटर मे अटैच एल-2 कोविड अस्पताल में अधिकारियों के साथ बैठक कर कोरोना संक्रमण के रोकथाम व बचाव तथा जॉच की प्रगति की जानकारी ली।
आयुक्त ने कहा कि बाजारों में भीड बढ रही है परन्तु लोगों के द्वारा मास्क न लगाने की प्रवृत्ति भी बढ़ रही है, जिससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा है। उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक से कहा कि बाजारों में लोगों को जागरूक करें तथा मास्क न लगाने वालों के विरूद्ध नियमानुसार जुर्माना भी लगाये। उन्होंने जिलाधिकारी ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र मिर्जापुर, अहरौरा, चुनार कछवा के प्रमुख बाजारों व भीड़ वाले चौराहों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाया जाए तथा मास्क लगाने व संक्रमण से बचाव के बारे में लोगों को जागरूक किया जाय। आयुक्त ने एल-1 एवं एल-2 में भर्ती मरीजों के बारे में जानकारी व उन्हें भोजन, नाश्ता व अन्य चिकित्सीय सुविधा के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। आयुक्त ने सर्विलांस टीम को घर-घर जाकर परीक्षण कार्य को सक्रिय किया जाय तथा उसकी मानिटरिंग स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के द्वारा किया जाय। बताया गया कि शुक्रवार तक एल-1 अस्पताल में 26 तथा एल-2 16 मरीज भर्ती किये गये हैं। इस दौरान डीएम सुशील कुमार पटेल, अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अजय कुमार आदि थे।