फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैक्सफेड के प्रोजेक्ट मैनेजर से स्पष्टीकरण

विज्ञापन
पथरहिया स्थित आयुक्त कार्यालय में मंडली समीक्षा बैठक करती मंडला आयुक्त प्रीती शुक्ला। - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित मंडलायुक्त कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को मंडलायुक्त प्रीति शुक्ला ने 50 लाख रुपये से ऊपर की लागत वाली परियोजनाओं के निर्माण की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं को समय से पूरा किया जाए। आयुक्त ने समीक्षा बैठक के दौरान मिर्जापुर, सोनभद्र व भदोही जनपद के निर्माण कार्य में धीमी प्रगति पर प्रोजेक्ट मैनेजर पैक्सफेड से स्पष्टीकरण की मांग करते हुये समय पूरा करने का निर्देश दिया।मिर्जापुर व सोनभदश्र मे पूर्ण हुए आसरा योजना के तहत आवासीय भवन, विन्ध्याचल घाटों पर सोलर हाई मास्क तथा ट्रामा सेन्टर मिर्जापुर व भदोही को हैण्डओवर कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। आयुक्त ने यह भी कहा कि जिस परियोजना के लिए धनराशि उपलब्ध है और उसमें कार्य की प्रगति धीमी है। ऐसे कार्यो में तेजी लाकर कार्य समय से पूरा किया जाए। समीक्षा बैठक के दौरान मिर्जापुर के पुलिस लाइन में 200 व्यक्तियों के लिये आवासीय भवन, राजकीय पालीटेक्निक, आईटी इंजीनियरिंग कालेज,, राजकीय इंटर कालेज बरौधा आदि की समीक्षा की गयी। राजकीय हाई स्कूल दांती व रैकर को पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया । इसी प्रकार बालिका छात्रावास बरौधा, विन्ध्याचल में समेकित पर्यटन के तहत घाटों के अलावा सेतुनिगम के कार्यो की समीक्षा की गयी। जनपद भदोही के बस स्टेशन निर्माण कार्य, राजकीय स्वास्थ्य केन्द्र बगहिया,, जनपद न्यायाधीश आवास, निरीक्षण भवन, ट्रामा सेटर आदि की समीक्षा की गई। बैठक में अपर आयुक्त रमेश चन्द्र, संयुक्त विकास आयुक्त नवनीत कुमार के अलावा जिलाधिकारी मिर्जापुर सुशील कुमार पटेल, सोनभद्र डीएम एस. राजलिंगम एवं भदोही के डीएम राजेन्द्र प्रसाद के अलावा तीनों जिले के मुख्य विकास अधिकारी व संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान आदि भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें