फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम काव्यपाठ एवं अंतरराष्ट्रीय काव्य प्रतियोगिता तैयारी को लेकर हुई बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। राष्ट्रीय कवि संगम की ओर से आयोजित होने वाले श्रीराम काव्यपाठ एवं अंतर्राष्ट्रीय काव्य प्रतियोगिता की तैयारी में काशी प्रांत की आनलाइन बैठक हुई। इसमें प्रतियोगिता को सफल बनाने को लेकर रणनीति तैयार की गई। मुख्य अतिथि पश्चिम बंगाल के सदस्य प्रभारी गिरिधर राय ने कार्यक्रम की तैयारी पर विस्तार से प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सहमंत्री महेश शर्मा ने प्रतिभाग करने वाले कवियों के विषय में जानकारी दी। क्षेत्रीय अध्यक्ष शिवकुमार व्यास ने प्रतियोगिता के नियमों के बारे में बताया। अध्यक्षता प्रांत अध्यक्ष अंजनी ‘अमोघ’ तथा संयुक्त संचालन राहुल राज व आशुतोष तिवारी ‘आशु’ ने किया। बैठक में मिर्जापुर से हरिभूषण शुक्ल ‘मधुकर’, अमेठी से केशरी शुक्ल, अनिरुद्ध मिश्र, डॉ. अर्चना शुक्ला ओजस्वी, अजय उज्ज्वल, कौशांबी से अंशुमान हमराही आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें