मिर्जापुर। शनिवार को सिटी ब्लाक सभागार में राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गोपीनाथ गिरि की अध्यक्षता में हुई बैठक में बरजी मुकुंदपुर ग्राम प्रधान जवाहर लाल मौर्य को सर्वसम्मति से सिटी ब्लाक ग्राम प्रधान संघ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उक्त मनोनयन पर मौजूद ग्राम प्रधानों ने नव नियुक्त ब्लाक अध्यक्ष का माल्यार्पण करते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी जताई। मनोनयन पर ब्लाक अध्यक्ष जवाहर लाल मौर्य ने कहा संगठन के माध्यम से ग्राम प्रधानों का उत्पीड़न किसी भी दशा में नहीं होने दिया जाएगा। हक व अधिकार के लिए संघर्ष किया जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष सुजीत सिंह, विजय कुमार, विकास कुमार सिंह, नीलू सिंह, सुभाष मौर्य, हिरन सोनकर, धनपत्ती देवी, मनोज कुमार, लालचंद, विकास तिवारी, मालिका बिंद, बच्चा बिंद व मंसूर अहमद आदि ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।