मिर्जापुर। कछवां थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में एक व्यक्ति के टीबी रोग से ग्रसित होने की सूचना पर पहुंची क्षय रोग विभाग की टीम ने उसे दवा दिया और जरूरी जांच के लिए सैंपल लिया। क्षय रोग विभाग के कर्मचारी कोरोना संक्रमणकाल में लाकडाउन के दौरान टीबी मरीजों को घर पर जाकर दवा दे रहे है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एलएस मिश्रा को कछवां थाना क्षेत्र के जमुआ गांव के एक व्यक्ति को कुछ दिन से खून की उल्टी, खांसी, बुखार आदि मिलने की सूचना मिली। इसके बाद क्षय विभाग के डिस्ट्रिक्ट पीपीएम कोआर्डीनेटर सतीश शंकर यादव के नेतृत्व में विभागीय टीम मरीज के घर गई। उसके रिपोर्ट की जांच की। एक्सरे व अन्य जांच में टीबी पाए जाने पर उसे दवा दिया। साथ ही साथ रोगी को मुंह पर बराबर गमछा या रुमाल बांधने के साथ-साथ अन्य सावधानी बरतने का सुझाव भी दिया। टीम में कछवां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रदीप कुमार व समरेंद्र कुमार मौजूद रहे।