कछवां। थाना क्षेत्र के गड़ौली गांव में मंगलवार की रात को संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटककर महिला की मौत मामले में मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई है। क्षेत्र के गड़ौली गांव में मंगलवार की रात 32 वर्षीय उषा पत्नी ओमप्रकाश के अपने घर के कमरे में रोशन दान से रस्सी के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटककर जान दे दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सुबास चंद्र राय ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका का मायका ग्राम उदय करनपुर थाना औराई जनपद भदोहेी में है। शादी 12 वर्ष पहले हुई थी। मृतका के चार पुत्र है। मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतका के पिता शिवकुमार ने बताया कि दामाद ओमप्रकाश ने फोन पर सूचना दिया कि उषा की तबीयत बहुत खराब है। हमलोग काफी परेशान हैं। दामाद की सूचना पर गड़ौली गांव पहुंचे तो बेटी को फांसी पर लटक कर मरने के खबर से स्तब्ध रह गए । मृतका के पिता शिवकुमार ने तहरीर में देकर मांग किया कि बेटी उषा के पोष्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाए।