फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: एक दिन में सबसे अधिक आठ लोग कोविड संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में कोविड संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को जिले में इस बार एक दिन में सबसे अधिक आठ लोग कोविड संक्रमित मिले। सभी को होम आइसोलेशन में रखकर उपचार किया जा रहा है। होम आइसोनेशन में रखकर इलाज के बाद दो लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इसके साथ ही जिले में एक्टिव केस 15 हो गए हैं। इस बार के संक्रमण में जिले में बीते 28 मार्च को पहला कोविड संक्रमित मिलने के बाद अब तक 44 लोग इससे पीड़ित मिल चुके हैं। इनमें से 29 लोग इलाज के बाद स्वस्थ हुए हैं। साथ ही 15 लोगों को होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा है। एसीएमओ डाॅ. मुकेश कुमार ने बताया कि छानबे के विजयपुर में एक 40 वर्षीय महिला, पटेहरा की 17 वर्षीय किशोरी, जोगियाबारी के एक 71 वर्षीय वृद्ध, सबरी के 72 वर्षीय वृद्ध, पटेहरा के 40 वर्षीय पुरुष, कटरा कोतवाली क्षेत्र की 65 वर्षीय महिला, गुरुसंडी भटेवरा की 60 वर्षीय महिला, मंडलीय अस्पताल के एसआईसी डाॅ. अरविंद सिंह कोविड संक्रमित हुए हैं। इनके अलावा इलाज के बाद दो लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इनमें विजयपुर की 47 वर्षीय और चील्ह की 26 वर्षीय महिला शामिल हैं। जिले में अब तक 12415 लोग कोविड संक्रमित हुए हैं। इनमें से 12270 लोग इलाज के बाद स्वस्थ हुए हैं और 130 लोगों की मौत हुई है। इस बार के संक्रमण में अब तक किसी की जान नहीं गई है। एसआईसी डाॅ. अरविंद सिंह ने अपील की कि बीते दिनाें जो लोग उनके संपर्क में आए हैं, वे अपनी कोविड जांच अवश्य करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें