फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मौलाना रशीदी ने महिलाओं के सम्मान को पहुंचाई ठेस

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी महिला सभा ने सांसद डिंपल यादव पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इसके बाद सीओ सिटी विवेक जावला को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान सपा के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि महिलाओं के सम्मान पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस को आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। महिला सभा की जिलाध्यक्ष परवीन बानो ने कहा कि मौलाना साजिद रशीदी के बयान से न सिर्फ समाज के सांप्रदायिक सौहार्द को चोट पहुंची है, बल्कि महिलाओं के सम्मान और गरिमा पर सवाल खड़ा हो गया है। सांसद डिंपल यादव करोड़ों महिलाओं की प्रेरणाश्रोत हैं।
यह सिर्फ डिंपल यादव का ही नहीं, पूरी नारी शक्ति का अपमान है। इस मौके पर कीर्ति कोल, शीला गोंड़, वन्दना गुुप्ता, मेवालाल प्रजापति, संतोष गोयल, कौशिक कनौजिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें