फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्च पर हमले के विरोध में प्रार्थना सभा

Mon, 20 Apr 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आगरा में चर्च पर हुए हमले के विरोध में मसीही समुदाय के लोगों ने रविवार को सुबह इमानुएल चर्च मिशन कंपाउंड में प्रार्थना सभा का आयोजन किया।

इस दौरान लोगों को प्रेम, सहिष्णुता आदि का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रशासन को धार्मिक स्थलों की सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध करना चाहिए।

रविवार की सुबह साढ़े आठ बजे से 10 बजे तक इमानुएल चर्च में आयोजित प्रार्थना सभा के बाद पादरी सुरेश मसीही ने कहा कि देश को तोड़ने नहीं बल्कि जोड़ने की आवश्यकता है।

धार्मिक स्थलों पर तोड़ फोड़ करने से भावनाओं को ठेस पहुंचती है, क्योंकि धार्मिक स्थल पवित्र स्थान हैं जहां मानव समुदाय को सेवा, समर्पण व सदाचार, प्रेम, एकता, अखंडता आदि की शिक्षा दी जाती है।
विज्ञापन


प्रभु यीशु ने हमें त्याग, तप की जो शिक्षा दी है उसे धार्मिक स्थानों से ही संचालित किया जाता है।

ऐसे पवित्र स्थलों पर हमला होना चिंता का विषय है। शासन प्रशासन को धार्मिक स्थानों की सुरक्षा का प्रबंध करना चाहिए जिससे किसी के धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


इस मौके पर एलन वाकर, संतोष कुमार, जानसन, मुकेश, विवेक लाल, आशीष मसीह, निर्मल मसीह, बेबी तहेरे, आनंद फारमर, उषा सिंह, रेनुका लायल, सुनील बटलर, रजनी बटलर, मौली डेविड आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें