फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 26 जोड़ों का सामूहिक विवाह

विज्ञापन
राजकीय इंटर कालेज परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह में एक दूसरे को वरमाला पहनाते वर वधू, स्रोत सो
विज्ञापन
मिर्जापुर। महुवरिया के राजकीय इंटर कॉलेज में रविवार को जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इसमें 26 जोड़ों की शादी कराई गई। इन जोड़ों में 15 अनुसूचित जाति और 11 पिछड़ा वर्ग के थे।
विज्ञापन

इस अवसर पर जोड़ों को योजना के तहत दिए जाने वाली एक लाख रुपये की सहायता राशि के तहत 60000 रुपये वधू के खाते में भेजी जाएगी। 25000 रुपये विवाह के लिए कपड़े व पायल, बिछिया आदि मद पर खर्च किए गए।
ही भोजन, पंडाल व अन्य व्यवस्था के लिए 15000 रुपये प्रति की दर से कार्यक्रम आयोजक को दिए गए। विवाह के बाद वर वधू को जनपद न्यायाधीश, अपर जिला जज, पूर्ण कालिक सचिव न्याय विभाग, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, सीडीओ, परियोजना निदेशक डीआरडीए, डीसी एनआरएलएम, जिला समाज कल्याण अधिकारी आदि ने आशीर्वाद दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें