फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नकाबपोश बदमाशों ने वृद्ध पर किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव में बुधवार की रात घर से बाहर लघुशंका करने के लिए निकले वृद्ध को पहले से घात लगाए नकाबपोश बदमाशों ने पिटाई कर घायल कर दिया। पीड़ित ने पीआरवी 112 नंबर पर डायल कर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में इलाज कराया। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को देर शाम राजगढ़ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव निवासी महेंद्र सिंह (65) ने बताया कि बुधवार को रात करीब साढ़े 10 बजे घर से बाहर लघुशंका करके आने के बाद दरवाजा बंद कर रहे थे। उसी दौरान पहले से घात लगाए तीन नकाबपोश बदमाशों ने दरवाजे को धक्का मार कर खोल दिया। इसके बाद नकाबपोश बदमाशों ने लोहे के राड से उनके सिर पर हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर हमलावर फरार हो गए। उन्होंने तत्काल पीआरवी-112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में इलाज कराने के बाद राजगढ़ थाने ले गई। राजगढ़ थानाध्यक्ष राणा प्रताप यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें