फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: व्यापारी के हाथों कोटेदार ने बेचा चावल, ग्रामीणों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नरोइया में कोटेदार द्वारा गल्ला व्यापारी को बृहस्पतिवार को दो बोरी चावल बेचे जाने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्राम प्रधान व पुलिस बुलाकर चावल खरीदने वाले व्यापारी को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह करीब नौ बजे नरोइया बाजार निवासी एक गल्ला व्यापारी अंगनपुर (नरोइया) कोटे की दुकान पर गया। जहां से वह दो बोरी चावल खरीद कर साइकिल पर लाद कर ले जाने लगा। उसी बीच गांव के लालचंद, पिंटू सहित कई लोगों की नजर उस व्यापारी पर पड़ी। ग्रामीणों ने विरोध करते हुए ग्राम प्रधान व 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान अशोक कुमार बिंद ने आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को सूचित करते हुए कार्रवाई की मांग की। उधर मौके पर पहुंचे जिगना थाने के सिपाही व पीआरवी टीम चावल को कब्जे में लेकर व्यापारी को थाने ले गई। ग्रामीणों के साथ ग्राम प्रधान ने जिगना थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। मौके पर पहुंचे आपूर्ति निरीक्षक अजय कुमार मिश्र ने कहा कि व्यापारी का बयान लेने व जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें