मां विंध्यवासिनी मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं को सैनिटाइजर एवं मास्क वितरण करते नगर विधायक रत?
- फोटो : MIRZAPUR
विंध्याचल। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने बुधवार को आस्थाधाम विंध्याचल आए श्रद्धालुओं और नगरवासियों में सैनिटाइजर व मास्क बांटा। नगर विधायक ने बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या पर चिंता जताई। उन्होंने कहा इसे लेकर शासन प्रशासन भी चिंतित है।
दोपहर 12 बजे मंदिर पहुंचे नगर विधायक एवं श्री विंध्य पंडा समाज अध्यक्ष पंकज द्विवेदी व अन्य पदाधिकारियों ने कतार में खड़े भक्तों को सैनिटाइजर व मास्क दिया। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की प्रेरणा से सेवा का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी से बचने के लिए मास्क व सैनिटाइजर से बढ़िया और कोई सुरक्षा के साधन नहीं हैं। पहले तो घर से बाहर जरूरत पड़ने पर ही निकलें। इस मौके पर सत्यम मिश्रा, सत्तमी प्रसाद दुबे, शिखर गिरी, अमित मिश्रा व अन्य मौजूद रहे।