मिर्जापुर। अमर शहीद नरेश चंद्र श्रीवास्तव की बुधवार को जयंती मनाई गई। नारघाट स्थित शहीद उद्यान में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया गया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की मिर्जापुर शाखा द्वारा जनपद के अमर शहीद नरेश चंद्र श्रीवास्तव की जयंती पर उनका स्मरण किया गया। कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरविंद श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष रत्नेश चंद श्रीवास्तव व जिला महामंत्री सुजीत श्रीवास्तव ने उनका स्मरण करते हुए उनके कार्यों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
शहीद नरेश चंद्र इसी जिले में बीएलजे इंटर कॉलेज के छात्र थे। आजादी की जंग में अपना सर्वस्व बलिदान किया। कई वर्षों से बहु प्रतीक्षित शहीद नरेश चंद्र की प्रतिमा का निर्माण अभाका महासभा मिर्जापुर शाखा द्वारा करवाया गया था। इसका अनावरण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय द्वारा किया गया था।