फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बड़ेर के सहारे फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। थाना क्षेत्र के महुलार गांव में शनिवार की रात विवाहिता का शव बड़ेर के सहारे फंदे पर लटकता मिला। देर रात परिजनों ने दरवाजा खोला तो विवाहिता फंदे से लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के लहंगपुर गांव निवासी रंजू कोल (25) की शादी दो साल पहले महुलार गांव निवासी रिंकू कोल के साथ हुई थी। रंजू ने शनिवार को देर शाम कमरे में बड़ेर के सहारे फंदे से लटककर जान दे दी। देर रात परिजनों ने उसे फंदे से लटका देखा, तब तक उसकी मौत हो गई थी। इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि फंदे से लटककर विवाहिता की मौत हुई है। परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मायके वालों का कोई आरोप नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें