मड़िहान। थाना क्षेत्र के एक गांव से तीन माह पूर्व लापता दो बच्चों की मां सोमवार की शाम प्रेमी के साथ थाने में पहुंच गई। वहां दोनों पक्ष के लोगों को बुलाकर समझौता कराने का प्रयास किया गया।
थानाध्यक्ष शैलेश कुमार राय ने बताया कि बालिग होने के कारण महिला के पास अपने बारे में निर्णय लेने का अधिकार है। वह जो भी निर्णय लेगी, उसके बाद नियमानुसार जरूरी कदम उठाए जाएंगे। संवाद