हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुखडा डाक बंगले के पास सोमवार की शाम 28 वर्षीय विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में पक्के मकान के पीछे स्थित टीन शेड के बल्ली में नायलॉन की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों की सूचना पर मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कार्रवाई में जुट गई है।
थाना क्षेत्र के सुखड़ा निवासी असलम की पत्नी मदीना बेगम (28) ने सोमवार की शाम पक्के मकान के पीछे टीन शेड के बल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में नायलॉन की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। पीछे की ओर गए परिजनों ने देखा तो वह फंदे पर लटकी मिली। परिजनों ने इसकी सूचना मायके वालों को दिया। मौके पर पंहुचे मायके वालों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह व एसआई मोती सिंह यादव मौके पर पंहुचे। शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल करने में जुट गए। मृतका का मायका हलिया थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में है। जो सुखडा से पांच किलोमीटर पर स्थित है। मृतका के दो बच्चे हैं।