फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के परसिया गांव में शुक्रवार को सुबह एक विवाहिता घर में फंदे पर लटकी मिली। सूचना पाकर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक परिजनों शव को फंदे से उतार लिया था। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रयागराज जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के बिझौली गांव निवासी राकेश कुमार निषाद की पुत्री गुंजा (24) का विवाह छह जून 2023 को देहात कोतवाली क्षेत्र के परसिया गांव निवासी रमेश से हुआ था। बृहस्पतिवार की रात गुंजा खाना खाकर सो गई। शुक्रवार को सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजनों ने जगाने का प्रयास किया। कोई जवाब नहीं मिलने पर परिजनों ने झरोखे से देखा तो गुंजा पंखे के सहारे साड़ी के फंदे पर लटकी हुई थी। खिड़की तोड़कर परिजन कमरे में पहुंचे और शव को फंदे से नीचे उतारा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मायके वालों को सूचना दी। कोतवाल बृजेश सिंह के बाद सीओ सदर शैलेद्र त्रिपाठी और मायके वाले भी मौके पर पहुंचे। गुंजा के पिता राकेश कुमार निषाद ने आरोप लगाया कि दहेज में सोने की चेन और एक लाख रुपये की मांग की जा रही थी। दहेज नहीं देने पर पुत्री की हत्या कर दी गई। कोतवाल बृजेश सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति रमेश, ससुर छोटू और सास शीतली देवी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें