फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: हाईवे जाम करने में 17 नामजद और सौ अज्ञात पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के महोखर के पास बोलेरो से कुचलकर युवक की हत्या के बाद नेशनल हाइवे जाम करने के मामले में पीड़ित परिवार के परिजन समेत 17 नामजद और 100 से अधिक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विन्ध्याचल थाना के कोलाही गांव निवासी राकेश धर दूबे के लड़के की बरात मिर्जापुर गई थी। सुबह बोलेरो से घर लौटते समय दूल्हे का चाचा राजेश धर दुबे (50) की चालक से बहस हो गई। नाराज चालक ने महोखर के पास राजेशधर को उतार दिया। राजेश धर गाड़ी के आगे आए तो उनके ऊपर बोलेरो चढ़ा दी, जिससे उनकी मौत हो गई थी। आक्रोशित परिजनों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया था। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बोलेरो चालक अमजद को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, पुलिस ने नेशनल हाईवे जाम करने पर पीड़ित परिवार के सदस्यों समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने राकेशधर दूबे, सुनील कुमार, विनोद कुमार यादव, धीरेन्द्र कुमार पांडेय, आकाशधर दुबे, रत्नाकर दुबे, किसनजी दुबे प्रभाकरन दुबे, पप्पू दुबे, विकास दुबे, दीपक दुबे, लालजी मिश्र, राज कुमार शुक्ला, कमलेश चंद तिवारी, विजय कांत मिश्र, पंकज मिश्र, प्रमोद दूबे के खिलाफ नामजद और 100 से अधिक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया। सीओ सिटी परमानंद कुशवाह ने बताया कि हाईवे जाम करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें