फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह थाना क्षेत्र के मझली पट्टी गांव में शुक्रवार की सुबह विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस और मायके वालों को बिना सूचना दिए शव का दाह संस्कार कर दिया। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। भदोही के सुरियावां थाना क्षेत्र के महजुदा गांव निवासी शिव शंकर यादव की पुत्री पल्लवी यादव (22) का विवाह जून 2023 में चील्ह थाना क्षेत्र के ढबिया मझली पट्टी गांव निवासी मुन्ना यादव के बेटे आनंद यादव के साथ हुआ था। दोनों की सात माह की एक पुत्री है। शुक्रवार की सुबह आठ बजे मायके वालों को ससुराल वालों ने सूचना दी कि पल्लवी यादव ने फंसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन

भाई मेजर यादव ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। सूचना पर चौकी प्रभारी चेतगंज राजीव कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे तो ससुराल वाले नहीं मिले। भाई ने चील्ह थाने में तहरीर देकर पति, सास, व ननद ने पल्लवी की हत्या की है। शाम छह बजे क्षेत्राधिकारी सदर अमर बहादुर ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें