फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के चितवार गांव में शनिवार को विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। विवाहिता के मौत की सूचना पर पहुंचे मायके वालों नेे दहेज उत्पीड़न के चलते मौत होने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग किया। तीन वर्ष पूर्व चितरवार गांव निवासी विनय कुमार शुक्ला का विवाह प्रयागराज मांडा ऊंचडीह की सरिता (22) के साथ हुआ था। शनिवार को दोपहर बाद सरिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटी के मौत की खबर मिलते पर मायके के लोग पहुंचे। लड़की के पिता भगवती प्रसाद मिश्रा ने दहेज उत्पीड़न के चलते मौत होने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष हेमंत कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें