फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: विषाक्त के सेवन से विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। थाना क्षेत्र के नेवढि़या गांव में बृहस्पतिवार को दोपहर में विषाक्त पदार्थ का सेवन से एक विवाहिता अचेत हो गई। उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल पहंचाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। विवाहिता के भाई ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गोसाईं का पुरा मोहल्ला निवासी शिवशंकर ने अपनी पुत्री बबिता (20) की शादी आठ माह पहले पड़री थाना क्षेत्र के राजकुमार के पुत्र मुलायम के साथ की थी। बृहस्पतिवार को दोपहर में बबिता विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से अचेत हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के भाई विनय कुमार ने आरोप लगाया कि ससुराल वालाें ने दहेज के लिए उसकी बहन की हत्या की है। थानाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह ने बताया कि विषाक्त पदार्थ के सेवन से विवाहिता की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें