फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: शौच के लिए निकले ऑटो चालक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। थाना क्षेत्र के तुलसी गांव में शौच के लिए सिवान में निकले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बृहस्पतिवार को सुबह गांव के सिवान में मृत अवस्था में मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के लहंगपुर पुलिस चौकी के तुलसी गांव निवासी 35 वर्षीय रमेश ऑटो चलाता था। बुधवार को शाम को घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित पाही पर अपनी ऑटो खड़ी करने के बाद डिब्बा में पानी भरकर शौच के लिए सिवान तरफ चला गया। काफी देर तक नहीं आने पर पाही पर मौजूद मां ने सोचा कि वह घर चला गया होगा। सुबह होने पर पता चला कि वह घर नहीं पहुंचा है। खोजबीन करने पर रमेश सिवान में मृत अवस्था में पाया गया। बृहस्पतिवार को सुबह मौत की खबर मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। रमेश से दो पुत्र और एक पुत्री हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अजित श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें