जिगना। थाना क्षेत्र के गोगांव गांव में रविवार को सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर जिगना पुलिस मौके पर पहुंची। अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल ओपी सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की।
गोगांव गांव निवासी कलीमुद्दीन की पत्नी समीना बेगम (20) की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका से एक चार माह की बालिका भी है। समीना के पति सउदी में रहते हैं। ससुराल वालों ने मृतका के पिता अफजल अली निवासी ग्राम सोनाई थाना मेजा प्रयागराज को घटना की सूचना दी। सूचना पर अफजल अली परिजनों के साथ पहुंचे तो समीना बेगम मृत पड़ी थीं। दोनों आपस में समझौता करके शव को दफन के लिए तैयारी कर रहे थे, इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी अरविंद कुमार पांडेय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेेज दिया। एएसपी नक्सल ओपी सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चल सकेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।