फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 454 मरीजों का हुआ उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के विभिन्न प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में कुल 454 मरीजों का उपचार किया गया। मेले में ज्यादातर मरीज मौसम बदलने से संबंधित बीमारियों से प्रभावित रहे।
विज्ञापन

जिगना क्षेत्र के नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर, विरौरा , नरोइया, बिहसडा, कुशहा, अकोढी में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 262 मरीजों का इलाज किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई में चिकित्सा प्रभारी डाॅ. रत्नाकर मिश्र ने निरीक्षण किया। पड़री क्षेत्र के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छटहां में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी पड़री डॉ. आनंद कुमार सिंह, डॉ. जुनेद अंसारी की देखरेख में कुल 63 लोगों का इलाज किया गया। डाॅक्टर आनंद कुमार ने बताया मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में बुखार, उल्टी, दस्त आदि के अधिक मरीज आए। उधर, हलिया क्षेत्र के मतवार न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 59 मरीजों का उपचार किया गया। ड्रमंडगंज क्षेत्र के नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ड्रमंडगंज तथा बेलन बरौंधा में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में कुल 70 मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें