फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: फंदे पर लटक कर विवाहिता ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र के दाढ़ीराम गांव में शनिवार को देर रात विवाहिता ने कमरे में पंखे पर लगे साड़ी के फंदे से लटक कर जान दे दी। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने झरोखे से देखा तो विवाहिता फंदे से लटक रही थी। दरवाजा तोड़कर परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी मिलने पर मायके वाले भी पहुंच गए।
विज्ञापन

संतनगर थाना क्षेत्र के पड़रिया कला निवासी रामलाल पाल ने दो वर्ष पहले अपनी पुत्री प्रभावती पाल (22) की शादी मड़िहान थाना क्षेत्र के दाढ़ीराम गांव निवासी रमेश पाल के साथ की थी। दोनों से एक पुत्र है। पति रमेश पाल मुंबई में गाड़ी चलाने का काम करता है। शनिवार की रात प्रभावती ने कमरा बंद कर पंखे पर साड़ी का फंदा लगाकर लटक गई। रात में जब परिजनों ने प्रभावती को आवाज लगाई तो उसने जवाब नहीं दिया। परिजनों ने देखा तो दरवाजा बंद था। आशंका होनेे पर झरोखे से देखा तो वह फंदे से लटकी थी। परिजनों ने शोर मचाया। शोर सुन लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद दरवाजा तोड़कर विवाहिता के फंदे से नीचे उसे उतारा गया, तब तक उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर मड़िहान थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच-पड़ताल की। जानकारी मिलने पर विवाहिता के पिता रामलाल और भाई बबुंदर मौके पर पहुंचे। मायके वालों द्वारा कोई आरोप नहीं लगाया गया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि फंदे पर लटक कर विवाहिता ने जान दे दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें