मड़िहान थाना क्षेत्र के एक गांव में गाजियाबाद से शादी करने आए लड़के पक्ष की लड़की पक्ष वालों ने विदाई करने से इंकार करते हुए गहना और पैसा छिन लिया। विरोध करने पर उनकी पिटाई कर उनको भगा दिया। बाजार आकर परिजनों ने लोगों को जानकारी दिया। इसके बाद राजगढ़ चौकी पर जाकर घटना की जानकारी दी।
मड़िहान के राजगढ़ क्षेत्र में बाहर से आकर पैसे देकर शादी करने का कई मामला हो चुका है। हाल ही में लालगंज में नाबालिग से शादी करने का मामला संज्ञान में आया था। लोग बाहर से आकर पैसे देकर शादी कर दुल्हन विदा कर ले जाते है, पर बुधवार केे राजगढ़ के एक गांव में मामला उल्टा हो गया। गाजियाबाद निवासी राजेंद्र कुमार शादी करने के लिए राजगढ़ के एक गांव में बुधवार की सुबह आए थे। लड़की वाले अपने घर ले गए। वहां लड़की से शादी हुई। शादी में 60 हजार नगदी और गहना दिया। लेकिन लड़की की विदाई नहीं किया। विदाई करने के लिए कहा गया तो लड़की वालों ने पिटाई कर भगा दिया। आटो से राजगढ़ बाजार आकर लोगों को बताया तो लोगों ने राजगढ़ पुलिस चौकी को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस गाजियाबाद से आए लड़के पक्ष को अपने साथ ले गए।