फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: घर से भागे प्रेमी युगल की थाने में हुई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। क्षेत्र के एक गांव से दो दिन पहले घर से भागे प्रेमी युवक का मंगलवार को चुनार कोतवाली स्थित राधा कृष्ण मंदिर में शादी कराई गई। इस मौके पर पुलिस के साथ दोनों के परिजन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

युवती के पिता ने 23 जून को बेटी के लापता होने की तहरीर दी थी। पुलिस की जांच में पता चला की युवती वाराणसी निवासी अपने प्रेमी के साथ गई है। मंगलवार को चुनार पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई और उनके परिवार के लोगों को बुलाया। थाने में काफी देर तक पंचायत हुई।
प्रेमी-प्रेमिका की जिद के आगे दोनों के परिवार वाले उनकी शादी पर सहमत हो गए। इसके बाद कोतवाली परिसर स्थित मंदिर में दोनों की शादी कराई गई। पुजारी अनिल मिश्रा ने विधि विधान से विवाह की प्रक्रिया पूरी कराई। कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि परिजनों की रजामंदी से कोतवाली परिसर स्थित मंदिर में प्रेमी युगल का विवाह कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें