फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की मौत के बाद गमी के बीच शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
बगाही गांव निवासी विजय कुमार की बुधवार की सड़क हादसे में मौत के बाद पुत्र ने गमी के दौरान शादी की। इसके बाद रात में पिता का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बगाही गाव निवासी विजय कुमार (45) के पुत्र ओमप्रकाश की बुधवार को शादी थी। घर पर मेहमान व रिश्तेदार पहुंच गए थे। सुबह लोग शाम को जाने वाली बारात की तैयारी में जुटे हुए थे। विजय कुमार सुबह सात बजे बाइक से बघौड़ा समान लेने जा रहे थे। वे धौरहा गांव के पास पहुुंचे थे, इस बीच तेज गति से जा रही पिकअप ने धक्का मार दिया। पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार विजय गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर सड़क दुर्घटना की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले गए। जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। घर में खुशी का माहौल गम में बदल गया। ओमप्रकाश की शादी धुरकर गांव निवासी राजन की पुत्री नेहा से होनी थी। मौत के बाद पुत्र ने शादी टालने के लिए कहा, परंतु लड़की वाले तैयार नहीं हुए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने लड़के से बात की। जिसके बाद लड़के ने पांच लोगों के साथ लड़की के घर जाकर सादगी से शादी की। शादी से लौटने के बाद रात को ओम प्रकाश ने पिता का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें