फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अंतिम दिन प्रमुख दलों के प्रत्याशियों सहित कई ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर निकाय चुनाव में सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन था। अंतिम दिन भाजपा व कांग्रेस सहित प्रमुख दलों व निर्दल प्रत्याशियों ने नामांकन किया। प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के नामांकन के चलते दिन भर राजनीतिक सरगर्मी बनी रही। प्रशासन भी सतर्क रहा। उप जिलाधिकारी सदर न्यायालय कक्ष में मिर्जापुर नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी से श्यामसुंदर केसरवानी ने चार सेट में नामांकन किया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रियंका जैन ने अध्यक्ष पद के लिए दो सेट में नामांकन किया। समाजवादी पार्टी के सतीश मिश्रा ने अध्यक्ष पद के लिए चौथे सेट का नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी प्रकार मनोज श्रीवास्तव ने निर्दल उम्मीदवार के तौर पर दो सेट में नामांकन किया। एआईएमआईएम के जुल कदर व मनीष सिंह और मुश्ताक अहमद ने निर्दल प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया। बसपा के श्याम सुंदर ने भी नामांकन किया है। इसके पूर्व रविवार को अध्यक्ष पद के लिए आम आदमी पार्टी के सुनील कुमार पांडेय व निर्दलीय हरिओम सिंह ने दो- दो सेट में नामांकन किया। इसके साथ ही निर्दलीय पूनम केसरी व निर्दलीय सुधेश्वर शुक्ला ने भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था। कुल 12 लोगों ने नामांकन किया।
विज्ञापन

उधर, नगर पालिका मिर्जापुर के 38 वार्डों के सभासद पद के लिए अंतिम दिन 15 नामांकन पत्र खरीदे गए और 113 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। कुल 280 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अंतिम दिन होने वाली भीड़ से बचने के लिए काफी संख्या में लोगों ने रविवार व ईद के दिन भी नामांकन किया। इसके बावजूद सोमवार को नामांकन स्थल सदर तहसील में नामांकन पत्र दाखिल करने वालों की भीड़ रही। कछवां नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए 12 ने किया नामांकन मिर्जापुर। नगर पंचायत कछवां के अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को नामांकन के आखिरी दिन तक कुल 12 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। सोमवार को पांच उम्मीदवारों ने नामांकन किया। यह सीट महिला पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित है। सोमवार को नगर पंचायत कछवां के लिए भाजपा की पिंकी मोदनवाल, समाजवादी पार्टी से शाइस्ता, निर्दलीय राजलक्ष्मी ने दो सेट के अलावा निर्दलीय मीना ने दो सेट तथा मिताली ने दो सेट में नामांकन किया। इसके बाद नगर पंचायत कछवां के अध्यक्ष पद के लिए अंतिम तिथि तक 12 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। अन्य उम्मीदवार जो पहले नामांकन कर चुके हैं, उनमें आजाद समाज पार्टी कांशीराम की अरूणिमा, पीस पार्टी की आसिया, निर्दलीय किरन देवी, आम आदमी पार्टी की चिंटू मौर्या, बहुजन समाज पार्टी की मुनम, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राधा व निर्दलीय रेशमा ने पहले ही नामांकन किया था।
उधर, निकाय चुनाव में अंतिम दिन सोमवार को चुनार नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कई लोगों ने नामांकन किया। इसमें विजय बहादुर सिंह (भाजपा), अवनर अली (जन अधिकार पार्टी) व विजय कुमार वर्मा (निर्दल) ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं, नगर पालिका अहरौरा के अध्यक्ष पद हेतु ओमप्रकाश केसरी (भाजपा), टेकचंद सोनकर (बसपा), सिद्दार्थ सिंह उर्फ निक्की सिंह (निर्दल), रविशंकर (निर्दल), राजकुमार (निर्दल) ने नामांकन पत्र दाखिल किया। रिटर्निंग अफसर नगर पालिका चुनार नवनीत सेहरा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए तीन व वार्ड सदस्य के लिए 64 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। अहरौरा नगर पालिका के रिटर्निंग अफसर अश्वनी सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवारों ने सात सेट और वार्ड सदस्य पद के लिए 40 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। नामांकन के अंतिम दिन तहसील परिसर में नामांकन करने के लिए सुबह से ही प्रत्याशी, प्रस्तावक व समर्थकों की भीड़ रही। शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन दल बल के साथ मौजूद रहे। उधर, नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के अध्यक्ष पद के नामांकन के लिए पार्टी प्रत्याशी श्याम सुंदर केसरी के साथ कई नेता पहुंचे। इसमें प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, राज्यसभा सांसद रामसकल, प्रयागराज से आए विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, पूर्व विधायक सुचिस्मिता मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मिर्जापुर मनोज जायसवाल, जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमसिंह गर्ग, बालेंदु मणि त्रिपाठी आदि शामिल थे। इसके पहले सभा कर प्रत्याशी ने अपनी बात कही।
विज्ञापन

उधर, कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका जैन के नामांकन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय, पूर्व विधायक भगवती चौधरी, जिलाध्यक्ष शिवकुमार पटेल, शहर अध्यक्ष राजन पाठक, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीपचंद्र जैन, मीडिया प्रभारी छोटे खां आदि मौजूद थे। अजय राय ने प्रत्याशी की जीत का दावा किया और कहा कि जब से गैर कांग्रेसी सरकारेंं आई हैं, विकास कार्य ठप है। इसके पूर्व मिशन कंपाउंड स्थित जिला कार्यालय में बैठक की गई। जहां काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उधर, निर्दल प्रत्याशी मनोज श्रीवास्तव ने सोमवार को धर्म ध्वजा के साथ नामांकन किया। इसके पूर्व उन्होंने अपने समर्थकों के साथ जुलूस निकाल कर नगर भ्रमण किया। उन्होंने भाजपा के बागी प्रत्याशी के रूप में सोमवार को नामांकन किया। आरोप लगाया कि बेईमान व लुटेरों का जिले की राजनीति में वर्चस्व बढ़ा हैं। उन्हें डर था कि मनोज श्रीवास्तव को टिकट मिल गया तो उनका धंधा बंद हो जाएगा। इसलिए शीर्ष नेतृत्व को भ्रमित किया गया। इस दौरान रविशंकर साहू व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें