मिर्जापुर। जिले में जून माह में कई परीक्षाओं का आयोजन हो रहा है। इसमें बड़ी संख्या में परीक्षार्थी शामिल होंगे।
जिले में 14 जून को सोनभद्र के अटल आवासीय श्रमिक विद्यालय में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया है। इसमें श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चे अध्ययन करेंगे। प्रवेश परीक्षा का आयोजन महुवरिया स्थित राजकीय इंटर काॅलेज में किया गया है। फिलहाल इसमें 33 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसके बाद 15 जून को बीएड की प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया है। इस परीक्षा में जिले के 10 केंद्राें पर 3995 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके बाद 18 जून को छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया गया है। उसके बाद 26 व 27 जून को ग्राम विकास अधिकारी चयन परीक्षा का आयोजन किया गया है। राजकीय इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य राजकुमार दीक्षित ने बताया कि सभी परीक्षाओं के लिए तैयारियां चल रही हैं। परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार कराई जाएंगी।