फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गृहमंत्री अमित शाह कर सकते हैं विंध्य काॅरिडोर का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जिले में आ सकते हैं। उस दौरान गृहमंत्री निर्माणाधीन विंध्य काॅरिडोर का निरीक्षण भी कर सकते हैं। गृहमंत्री के अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के भी आने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

केंद्रीय गृहमंत्री, मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन की तरफ से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। हालांकि इन लोगों के कार्यक्रम का प्रोटोकाल नहीं आया है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि इनका आगमन 13 व 14 जून को हो सकता है। विंध्य काॅरिडोर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इस बीच परिक्रमा पथ के निर्माण के साथ ही अन्य कार्यों में तेजी आ गई है। निर्माण कार्य में तेजी अति विशिष्ट लोगों के आगमन के मद्देनजर लाई गई है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि 13 व 14 जून को जिले में कई बड़े चेहरे मौजूद रहेंगे। जहां एक तरफ गृह मंत्री अमित शाह के आने की चर्चा है, वहीं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के मद्देनजर भी तैयारी की जा रही है। सभी विंध्य काॅरिडाेर के कार्यों का निरीक्षण कर जायजा ले सकते हैं। इसको देखते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें