फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई डाक्टर और कर्मचारी संबद्ध होकर कर रहे है काम

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के जुगाड़ू अधिकारी और कर्मचारी अपने मूल तैनाती स्थान को छोड़कर मनचाही जगह पर संबद्धता लेकर कार्य करते हैं। इसमें अधिकांश सीएमओ कार्यालय, अपर निदेशक कार्यालय और सीएचसी-पीएचसी में तैनाती में संबद्धता लेते हैं। ऐसे अधिकारियों को वेतन तो मूल तैनात स्थान से मिलता है, लेकिन कार्य वे अपनी मनपसंद जगह से करते है। इससे मूल तैनाती स्थल पर कर्मचारियों हो जाती है। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद के निर्देश के बाद ऐसे डाक्टर और कर्मचारियों को उनके मूल स्थान पर तैनात किया जाएगा। जिले में भी कई डाक्टर और कर्मचारी है जो अपने मूल तैनाती स्थल पर काम न करके दूसरे स्थान पर संबद्ध होकर कार्य कर रहे है। दूसरे स्थान पर वे अपने हिसाब से कार्य करते है। जिले के सीएमओ कार्यालय में भी कई लिपिक ऐसे है जिनका मूल तैनाती स्थल दूसरे स्थान पर है। कई तो ऐसे है जिनका पद दूसरा है, पर वे लिपिक की तरह कार्य करते है। इसमें वे लाभ के जुगाड़ में भी रहते हैं। कोविड संक्रमण के समय पिछले वर्ष एक लिपिक पर यह आरोप भी लगा था कि उसकी तैनाती किसी और स्थान पर है, पर सीएमओ के कृपापात्र के चलते वह कार्यालय में तैनात रहकर डाक्टर की मनमानी ड्यूटी लगा रहा है। इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। अभी भी वह लिपिक सीएमओ कार्यालय में तैनात है। देखना होगा शासन के आदेश पर क्या कार्रवाई होती है। ऐसा नहीं है कि सिर्फ सीएमओ कार्यालय में ही ऐसा है। अस्पताल में भी कई डाक्टर इसी तरह संबद्ध होकर कार्य कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें