फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृक्षारोपण जन आंदोलन के रुप में मनेंगा वन महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
वन महोत्सव को लेकर वन विभाग युद्ध स्तर पर तैयारियों में जुटा हुआ है। यह उत्सव जिले में एक जुलाई से सात जुलाई तक मनाया जाएगा। पौधरोपण के लिए निर्धारित लक्ष्य 68 लाख के सापेक्ष विभाग की ओर से विकास खंडवार 26 नर्सरियों में 91 लाख पौधे तैयार कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

विभागवार आवंटित लक्ष्य पर गौर करें तो 35 लाख अकेले वन विभाग की ओर से पौधे रोपित किए जाएंगे। अन्य बड़े लक्ष्य वाले विभागों में ग्राम विकास को 20 लाख, 50 हजार 680, पंचायती राज विभाग को दो लाख 28 हजार 360, कृषि विभाग को तीन लाख 84 हजार 840 व उद्यान विभाग को दो लाख 52 हजार 984 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शेष अन्य विभाग की ओर से पौधे रोपित किए जाएंगे। कोविड-19 महामारी को देखते हुए सौ फीसदी ऑक्सीजन प्रदान करने वाले वृक्षो में पीपल, बरगद, पाकर समेत अन्य फलदार व छायादार पौधों के रोपण पर जोर होगा। रोपित पौधो पर वन विभाग की न सिर्फ खास नजर होगी बल्कि पौधो के उत्सर्जित ऑक्सीजन और अवमुक्त कार्बन डाई ऑक्साईड का आंकलन किया जाएगा।
मिर्जापुर। इस वर्ष वन क्षेत्र में होने वाले पौधरोपण पर शासन कड़ी नजर रहेगी। मॉनिटरिंग के लिए न सिर्फ कंट्रोल रुम की स्थापना कर दी गयी है बल्कि मिर्जापुर मंडल में केपी दूबे को नोडल अधिकारी के रुप में तैनात किया गया है। वन क्षेत्रों में शत-प्रतिशत पौधरोपण हो इसके लिए ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

मिर्जापुर। वन महोत्सव पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष नए अंदाज में मनाया जाएगा। वृक्षारोपण जन आंदोलन के रुप में मनाए जाने वाले कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के अलावा किसानों से पौधरोपण कराया जाएगा। वन विभाग की ओर से इसकी तैयारियों शुरु कर दी है। एक जुलाई से सात जुलाई के मध्य कोविड नियमों का पालन करते हुए मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें