मिर्जापुर। आयुक्त विंध्याचल मंडल योगेश्वर राम मिश्र ने जिले में कोविड किट के वितरण की स्थिति पर नाराजगी जतायी है। साथ ही इस संबंध में सीएमओ से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने जिलाधिकारी को भी निर्देशित करते हुए कहा कि कोविड किट वितरण के बारे में विस्तृत जांच कर अपनी रिपोर्ट सात मई की शाम तक उपलब्ध कराएं।
होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड मरीजों को शासन के निर्देश पर कोविड किट का वितरण किया जाना है। इस किट में कोविड प्रोटोकाल के तहत दी जाने वाली पूरी दवाएं भी शामिल होती हैं। इसके लिए पहले से ही कड़े निर्देश जारी किए गए थे लेकिन मंडलायुक्त को इस संबंध में काफी शिकायत मिली थी। इस पर उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी पर कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारी परकार्रवाई की जाएगी। अत: पूरी पारदर्शिता के साथ कोविड किट का वितरण कोरोना पाजिटिव मरीजों को सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि वे त्वरित जांच कर सात मई की शाम तक इस संबंध में रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।