फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ब्रांडेड कंपनी का लोगो लगाकर सामान बेचने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। थाना क्षेत्र के पुरजागिर बाजार में एक ब्रांडेड कंपनी का लोगो लगाकर नकली इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचने वाले दुकानदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुरजागिर बाजार में नकली इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचे जाने की शिकायत ग्रामीणों की तरफ से की जा रही थी। शिकायत पर ब्रांडेड कंपनी के लीगल एडवाइजर शीतल झा ने चील्ह थाने में प्रार्थना पत्र दिया। उसमें उन्होंने बताया कि पुरजागिर बाजार में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान से नकली लोगो लगाकर सामान बेचा जा रहा है। इस पर पुलिस ने पुरजागिर बाजार में नकली इलेक्ट्रॉनिक समान बेचने वाले दुकान से 53 पंखों के अलावा 7500 प्रेस बरामद किया। चील्ह पुलिस ने दुकानदार राजेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष रीता यादव ने बताया कि दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें