फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरे में भर कर फेंका मिला युवक का शव

Fri, 09 Jan 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

नवगवां गांव के कुछ बच्चे गुरुवार की सुबह सात बजे डेढ़ी पहाड़ी पर शौच के लिए गए थे। वहां रजाई से ढंका बोरे में कुछ फेंका गया दिखा। बच्चों ने इसकी जानकारी गांव वालाें को दी। गांव के लोग वहां पहुंचे और रजाई हटाया तो देखा कि बोरे का मुंह बंधा है, लेकिन उसमें से एक व्यक्ति का पैर बाहर दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


लोगाें ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष राजाराम ने बोरा खोलवाया तो उसमें से 35 वर्षीय एक युवक का शव निकला। युवक का हाथ पैर बांधा गया था तथा उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान भी थे।  मृत युवक के ससुराल वाले निवासी बबुरा कला भी पहुंच गए।
विज्ञापन


शव देखते ही उन लोगाें ने उसकी शिनाख्त इरशाद अली उर्फ रजोली पुत्र हैदर अली निवासी कोसफरा थाना कोरांव जनपद इलाहाबाद के रूप में की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें