फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रेन से कटकर मृत व्यक्ति की हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के संगमोहाल के पास तीन दिन पहले ट्रेन से कटकर मृत व्यक्ति की शिनाख्त हो गई है। खोजते हुए जीआरपी पहुंचे मृतक के परिजनों ने उसकी शिनाख्त राजन वर्मा (43) निवासी घंटाघर माता प्रसाद स्कूल के सामने की रूप में की।
विज्ञापन

बीते 16 नवंबर को संगमोहाल के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जीआरपी शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही थी। इधर, राजन के लापता होने पर परिजन परेशान थे। राजन के छोटे भाई विनायक बाबू ने बताया कि उसके भाई राजन छत्तीसगढ़ के रायपुर गुड़ियारी पार्वती नगर रमाबाई चौक पर ढाबा का संचालन करते थे। तीन माह पहले घर आए थे। बीते 16 नवंबर को वह छत्तीसगढ़ के रायपुर जाने के लिए घर से निकले थे, परंतु वहां नहीं पहुंचे तो खोेजबीन की जाने लगी। इस बीच जीआरपी के कब्जे में एक शव होने की सूचना मिली। वहां जाकर फोटो देखा तो पता चला कि शव उनके बड़े भाई राजन की थी। मोर्चरी में जाकर शिनाख्त की। राजन से एक पुत्र और एक पुत्री हैं। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। जीआरपी प्रभारी अनिल त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन से कटकर मृत व्यक्ति की शिनाख्त होने पर पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें