फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्याचल रेलवे स्टेशन के पश्चिम शनिवार को सुबह अप लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी होने पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने शव को रेलवे लाइन से हटवाया। तब तक खोजबीन करते हुए परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने शिनाख्त की। आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो (रामपुर) निवासी आदित्य सिंह (26) पुत्र अशोक सिंह अपने परदादा झारखंडे सिंह के साथ विंध्याचल में आए थे। यहीं रहकर नवरात्र भर दर्शन-पूजन करते रहे। दोनों लोग विंध्याचल में कन्हैया बिंद के घर पर रह रहे थे। शनिवार को सुबह विंध्याचल रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से आदित्य की मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव के पास मिले मोबाइल फोन के जरिए उनकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। झारखंडे सिंह ने बताया कि वे शुक्रवार की रात मां विंध्यवासिनी का दर्शन करके कमरे पर आए। खाना खाकर वे और आदित्य सो गए। शनिवार को सुबह सोकर उठे तो आदित्य कमरे में नहीं था। सुबह 11 बजे के करीब जीआरपी ने मोबाइल फोन से मिले नंबर के आधार पर घर सूचना दी घर से उनके पास सूचना आई।
मौके पर गए तो पता चला ट्रेन की चपेट में आने से आदित्य की मौत हो गई। आदित्य दो भाइयों में छोटे थे। उन्होंने बीए तक की पढ़ाई की थी। वे 22 मार्च से उनके साथ विंध्याचल में रहकर दर्शन-पूजन कर रहे थे। जीआरपी प्रभारी अनिल त्रिपाठी ने बताया कि सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें