फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जिम में दोस्ती, प्यार...फिर धर्म परिवर्तन का दबाव, आरोपी ट्रेनर को पुलिस ने दौड़ा कर मारी गोली; घायल

Thu, 22 Jan 2026 10:15 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur News: मिर्जापुर जिले में धर्म परिवर्तन कराने वाले आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप है कि वह जिम में लड़कियों को धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाता था। अब तक कुल छह लोग गिरफ्तार हो गए हैं।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश इलाज करवाते हुए। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Encounter News: जिम में आने वाली महिलाओं के साथ दोस्ती कर उनका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और धर्म परिवर्तन करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह देहात कोतवाली क्षेत्र के खड़ंजा फाल में मुख्य आरोपी फरीद को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


उसके बाएं पैर में गोली लगी। कुछ घंटे बाद दोपहर में उसके पार्टनर जीआरपी में हेड कांस्टेबल इरशाद खां को भी गिरफ्तार कर लिया गया। अब तक छह लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इरशाद और फरीद दोनों आयरन फायर जिम में पार्टनर हैं। मामले का खुलासा डीआईजी सोमेन बर्मा ने पुलिस लाइन सभागार में बृहस्पतिवार की शाम को पत्रकार वार्ता कर किया।


विज्ञापन

 

विज्ञापन

डीआईजी सोमेन बर्मा ने बताया कि देहात, शहर व कटरा कोतवाली क्षेत्र में संचालित जिम केजीएन की तीन शाखाओं, आयरन फायर और बी फिट जिम में आने वाली लड़कियों से दोस्ती करके प्रेम जाल में फंसा कर उनका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और धर्म परिवर्तन करने के मामले में कार्रवाई जारी है।

पुलिस दो जिम के मालिक जहीर, सादाब और दो ट्रेनर मोहम्मद शेख अली आलम व फैजल खान को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज चुकी है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस को सूचना मिली कि देहात कोतवाली क्षेत्र के खड़ंजा फाल में फरीद छिपा है। इस पर देहात कोतवाल अमित मिश्रा व एसओजी प्रभारी राजीव सिंह की टीम ने दबिश दी। गिरफ्तारी से बचने के लिए फरीद ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।

इसमें फरीद अहमद निवासी पक्की सराय घंटाघर कोतवाली शहर के बाएं पैर में गोली लगी है। घायल फरीद अहम को पुलिस अभिरक्षा में मंडलीय अस्पताल भिजवाया गया। उसके पास से तमंचा, खोखा, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया गया। मामले में पुलिस ने दोपहर में फरीद के जिम पार्टनर और जीआरपी माधो सिंह स्टेशन पर तैनात हेड कांस्टेबल इरशाद अहमद को भी गिरफ्तार कर लिया। पूरे मामले में फरीद और जहीर मुख्य सरगना है। इरशाद भी इनका साथ देता था। मामले की जांच की जा रही है। अन्य दोषियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें