फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: टेढि़या गांव के पास झाड़ियों में मिला नर कंकाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सक्तेशगढ़। चुनार कोतवाली क्षेत्र के चुनार-राजगढ़ मार्ग पर स्थित टेढि़या गांव के पास झाड़ियों में शुक्रवार को नर कंकाल मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने कंकाल का कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। राजगढ़ थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर सेमरी गांव से करीब 500 मीटर दूर चुनार थाना क्षेत्र के टेढि़या गांव के कुछ लोग टेढि़या पुलिया के पास पशु चराने पहुंचे थे। आसपास से उन्हें दुर्गंध आने पर उन्होंने पुलिया के पास जाकर देखा तो एक मानव कंकाल पड़ा था। चरवाहों ने इसकी जानकारी ग्रामीणों की दी तो मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही चुनार सीओ उमाकांत और कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन मौके पर पहुंच गए। चुनार कोतवाल ने बताया कि पुलिया के पास एक कंकाल मिला है, जिसे जांच के लिए भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने बाद ही पता चलेगा कि नर कंकाल किसका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें