फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 18 केंद्रों पर होगी ग्राम पंचायत अधिकारी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में 26 व 27 जून को होने वाली सम्मिलित ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी व समाज कल्याण पर्यवेक्षक सामान्य चयन प्रतियोगात्मक परीक्षा-2018 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की निगरानी में होगी। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी शिवप्रताप शुक्ल की अध्यक्षता में हुई बैठक में तैयारी की समीक्षा की गई। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। उन्होंने स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को परीक्षा केंद्रों की भौगोलिक स्थिति का अवलोकन करने और परीक्षा शुरू होने से तीन घंटे पहले पहुंचने का निर्देश दिया। कहा कि स्टैटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार, कंट्रोल रूम और परीक्षा कक्षों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की जांच कर लें। केंद्र अधीक्षक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा सामग्री की पैकिंग व उनके सीलिंग में आयोग की ओर से तय किए गए मानकों का पालन करेंगे। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रवेशपत्र एवं अभ्यर्थी की पहचान संबंधी अभिलेख का उनकी फोटो से मिलान करेंंगे। यदि किसी अभ्यर्थी की पहचान को लेकर कोई संदेह होता है तो हेल्प डेस्क पर तैनात प्रभारी और केंद्र अधीक्षक को सूचित करेंगे। कहा कि परीक्षार्थी कोई भी प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा केंद्र में नहीं ले जाएंगे। ठक में अपर पुलिस अधीक्षक श्रीकांत प्रजापति, मुख्य कोषाधिकारी अर्चना त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ सिंह और केंद्र व्यवस्थापक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें