फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालवीय जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प

Sat, 26 Dec 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की ओर से नगर के ग्रीनलैंड कालोनी में शुक्रवार को पं. महामना मदन मोहन मालवीय की जयंती एवं भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी का 91 वां जन्मदिवस समारोह  हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। 
विज्ञापन


इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने महामना एवं अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यसमिति व्यापार प्रकोष्ठ के सदस्य राजेश सिंह ने अटल जी के जीवन मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की।

कहा कि अटल जी ने संयुक्त राष्ट्र संघ की सभा को हिंदी में संबोधन कर राष्ट्र को विश्व पटल पर सम्मानित कराया। राजेश सिंह ने कहा कि सदन में अविवादित व्यक्तित्व एवं मिलनसार अटल जी नई पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत हैं।

 भाजपा के पूर्व जिला संयोजक दिनेश तिवारी ने महामना जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि परिवारवाद से दूर रहने वाले तथा मालवीय जी के लिए पूरा देश परिवार रहा है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में क्षितिज,  तुष्टि एवं भूमि सिंह ने केक काटा। इस दौरान सच्चिदानंद मिश्र, विनीत सोनी, उत्कर्ष सिंह, अतुल सिंह, अजय गुप्त, शिवकुमार केशरवानी, वीरेंद्र सोनी, आशीष गुप्त, अनिल, राकेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें