फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 अक्तूबर तक सड़कों को कराएं गड्ढा मुक्त : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने के काम की धीमी प्रगति पर कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों से कड़ी नाराजगी जताने के साथ ही सड़कों को हर हाल में 31 अक्तूबर तक गड्ढामुक्त कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने और जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ के लिए आए आवेदन पत्रों के सत्यापन तथा फीडिंग के काम में हुई प्रगति की समीक्षा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़कों को गड्ढामुक्त कराने का काम गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराने की हिदायत दी। उन्होंने सीडीओ को सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने के काम का सत्यापन करने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड, जिला पंचायत और मंडी समिति के अधिकारियों ने सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने के काम में हुई प्रगति की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, वृद्धावस्था पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए आए आवेदन पत्रों का सत्यापन बीडीओ द्वारा समय से नहीं कराने नाराजगी जताई। बीडीओ को सचिवों के माध्यम से सभी योजनाओं के आवेदन पत्रों का सत्यापन 10 दिन के अंदर कराकर फीडिंग कराने का निर्देश दिया। ग्राम पंचायतों से सचिवों व अन्य कर्मियों की उपस्थिति की रिपोर्ट हर दिन व्हाट्सएप ग्रुप पर मंगवाकर सत्यापन कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें