फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रति माह प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराएं संगठन: सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा सभी संगठन अपनी प्रगति रिपोर्ट प्रत्येक माह उपलब्ध कराएं। सीडीओ श्रीलक्ष्मी वीएस शुक्रवार को पथरहिया स्थित विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय निगरानी समिति की बैठक समीक्षा बैठक कर रही थीं।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने कृषक उत्पादक संगठन की समीक्षा करते हुए कहा कि पशुपालन व मत्स्य पालन, उद्यान विभाग कृषको को व्यवसाय के लिए प्रेरित करें। उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार ने बताया किसानों के लिए प्रधानमंत्री सृजन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वारोजगार योजना तथा एक जनपद एक उत्पाद के तहत कोई भी व्यक्ति पात्रता की शर्ते पूरी करते हुये योजना का लाभ उठा सकता हैं। उन्होने कहा कि योजना के लाभ के लिए उद्योग की बेबसाइट पर आनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। कहा कि यदि कोई ऋण के लिए आवेदन किया है और आवेदन निरस्त हुआ हो तो ऐसे लोग तत्काल अवगत कराएं जिससे उसका निस्तारण किया जा सके। उपायुक्त उद्योग ने कहा ऐसे किसान जिन्होने अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है वे अवश्य अपना रजिस्ट्रेशन करा लें। मुख्य पशु चिकित्साकधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि निवेश साथी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराते हुए किसान बकरी पालन योंजना का लाभ उठा सकते हैं। पोट्री फार्म लगाने के लिए भी सरकार ऋण दे रही है। उपस्थित एफपीओ ने सीडीओ को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। उप निदेशक कृषि अशोक उपाध्याय ने एफपीओ से कहा कि जो भी उत्पाद उनके द्वारा बनाया जा रहा है उसे होने वाली अगली बैठक में अवश्य रुप से दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें