फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने- अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक जनसंपर्क करें कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तैयारियों को लेकर भरूहना स्थित अपना दल एस के जिला कार्यालय पर शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में आगामी पंचायत चुवन तैयारियों पर विचार विमर्श हुआ। पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक जनसंपर्क करें।
विज्ञापन

बैठक शुरू करने के पहले महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। बैठक के मुख्य एजेंडा में अपने आवास पर नेम प्लेट, झंडा लगाना, एवं स्वच्छता अभियान पर जोर दिया गया। बैठक में विधानसभा वार बूथ, जोन की समीक्षा करते हुए पार्टी की नीतियों पर चर्चा की। पंचायत चुनाव के मद्देनजर सभी कार्यकर्ताओं से कहा गया कि अपने-अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा जनसंपर्क कर पार्टी की विशेषता को बताएं। अध्यक्षता कर रहे रामलौटन बिन्द ने कहा कि प्रादेशिक बैठक मे अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्षा अनुप्रिया पटेल ने हर बूथ पर 10 यूथ को जोड़ने का नारा दिया है। अब हम सबकी जिम्मेदारी है कि हर बूथ पर 10 यूथ’ खड़ा करके दिखाना है। मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव लाल बहादुर सिंह पटेल उपस्थित रहे। संचालन युवा मंच के जिला अध्यक्ष उदय पटेल व शशिकांत पटेल ने किया। बैठक में सहकारिता मंच के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह पटेल, प्रदेश सचिव किसान मंच राम समुझ सिंह, प्रदेश सचिव व्यापार मंच कुलदीप सिंह पटेल, प्रदेश मीडिया प्रभारी छात्र मंच अभिषेक सिंह व अन्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें