फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनवमी पर सफाई के साथ शोभायात्रा के लिए करें पानी के इंतजाम : नपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केसरी ने 27 मार्च को श्रीरामनवमी पर्व पर नगर में निकलने वाली प्रभु श्रीराम की झांकी व विभिन्न मार्गों से गुजरने वाली शोभा यात्रा के लिए पानी के पर्याप्त इंतजाम का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

केसरी ने ईओ जीलाल को निर्देशित करते हुए कहा कि यात्रा को सकुशल एवं भव्य रूप से संपन्न कराने के लिए नगर पालिका प्रशासन को नगर क्षेत्र में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर दुरुस्त कराएं। अध्यक्ष ने कहा कि सभी प्रमुख मंदिरों, जुलूस मार्गों, सड़कों, चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सफाई की जाए। साथ ही नालियों की सफाई, कूड़ा उठान, चूना छिड़काव के लिए भी निर्देश दिया है, इससे पर्व के दौरान कहीं भी गंदगी की समस्या न रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें